ओडिशा में बीजू पटनायक की पुण्यतिथि मनाई गई

भुवनेश्वर, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की 20वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई।

इस मौके पर पार्टी लाइन से हटकर राजनेताओं और आम लोगों ने नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीजू पटनायक के पुत्र मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विधानसभा परिसर में एक कार्यक्रम में दिग्गज नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बीजू बाबू की 20वीं पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके ओडिशा के लिए किए गए महान कार्यो और राज्य के लिए किए गए बलिदानों को याद करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुरी के बीजू पटनायक स्मारक भी गए।

इस बीच प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रेत कला के जरिए महान नेता बीजू पटनायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बीजू पटनायक को भारत रत्न देने का आग्रह किया। कई बीजद नेताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न देने की मांग की।

बिजयनंदा पटनायक का जन्म 5 मार्च, 1916 को हुआ था, वह ओडिशा के दो बार मुख्यमंत्री रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493