ओडिशा में भूकंप के हलके झटके

भुवनेश्वर, 12 मई (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी व कटक सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। गंजम, केंद्रपाड़ा तथा राउरकेला में भी झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों तथा दफ्तरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जमा हो गए।

उच्च शिक्षा निदेशक निहार रंजन ने कहा, “मैंने और मेरे साथ अन्य अधिकारियों ने 12.35 बजे भूकंप के झटके महसूस किए, जिसके बाद हम तुरंत सुरक्षित जगह के लिए निकल गए।”

भुवनेश्वर के मौसम विभाग के निदेशक शरत साहू ने कहा, “ओडिशा में हल्के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र राज्य से 825 किलोमीटर दूर था। इस भूकंप के बाद ऑफ्टरशॉक लगातार आते रह सकते हैं।”

झटकों से लोगों के बीच दहशत फैल गई। बीते 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस बार भी भूकंप जोरदार था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 आंकी गई, जिसका केंद्र नामचे बाजार से 68 किलोमीटर पश्चिम माउंट एवरेस्ट के नजदीक था।

भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, बिहार, असम तथा पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493