भुवनेश्वर, 21 जून (आईएएनएस)। ओडिशा में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रमों में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
राजधानी भुनेश्वर स्थित कलिंग स्टेडियम में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अतनु सब्यसाची नाईक, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सुदाम मरांडी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अशोक चंद्र पंडा एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रदीप कुमार पाणीग्रही ने शिरकत की।
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं राज्य ओडिशा आयुष सोसायटी के संयोजन से स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कटक में जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुआल ओरम कोरापुट जिले के जयपुर में योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए राज्य भर में विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों में रविवार को विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
dharmpath.com dharmpath