भुवनेश्वर, 16 जून (आईएएनएस)। ओडिशा में पति के रोज शराब पीकर घर आने और झगड़ा करने से त्रस्त एक महिला ने मूसल से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ममता दास (32) शहर की मनचेश्वर रेलवे कालोनी में रहती थी। सोमवार को पति हरिबंधु (42) के नशे में घर पहुंचने पर दोनों में बहुत झगड़ा हुआ। रोज-रोज के झगड़े से तंग महिला ने मूसल से वार कर पति की हत्या कर दी। हरिबंधु, रेलवे विभाग में तकनीशियन था। दोनों का एक बेटा भी है।
हरिबंधु को शराब की लत थी और शराब पीकर आए दिन वह पत्नी से मारपीट करता था।
पुलिस ने बताया कि वह सोमवार को धुत्त होकर घर आया और पत्नी के विरोध करने पर झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों में कहासुनी हुई। रोज-रोज के झगड़े से आजिज आ चुकी नाराज पत्नी ने पति के सिर पर एक मूसल से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath