भुवनेश्वर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले में सोमवार को एक वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि कोयला से लदे ट्रक पर से चालक का नियंत्रण हट गया जिससे यह वाहन से टकरा गया। इस हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी शुभ्रकांत मल्लिक ने कहा कि दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath