ओडिशा में 2 रूसी हिरासत में लिए गए

भुवनेश्वर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। रूस के दो नागरिकों को राज्य में संदिग्ध गतिविधियों के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि संदिग्धों को शुक्रवार शाम कटक जिले में हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें शनिवार को पुरी ले जाया गया।

कुछ ग्रामीणों को इलाके में उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं और उसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें नियाली पुलिस को सौंप दिया।

वासिल लू फेयर और माराथा गलिमुरा चार दिनों तक पुरी में ठहरे हुए थे। वे एक पर्यटक वीजा पर मुंबई से पुरी पहुंचे थे। उनके पास 26 जनवरी का बैंकाक के लिए हवाई टिकट था।

पुरी के पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार सिंह ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दोनों युवक इंजीनिरिंग के विद्यार्थी हैं और उनके पास असली वीजा और पासपोर्ट है। वे पुरी में समुद्र तट पर एक तंबू में रह रहे थे। हम अन्य विवरणों की पड़ताल कर रहे हैं।”

ओडिशा सरकार ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि खुफिया ने सूचना दी थी कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी संगठन ओडिशा सहित चार राज्यों में 28 जनवरी से पहले हमले करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493