ओडिशा लोकसभा उपचुनाव में बीजद आगे

imagesभुवनेश्वर, 19 अक्टूबर – ओडिशा के कंधमाल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के तहत रविवार को चल रही मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने आगे चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि बीजद की उम्मीदवार प्रत्यूषा राजेश्वरी को 80,000 से अधिक वोट मिले हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रुद्र माधव रे और कांग्रेस के अभिमन्यु बेहरा से आगे चल रही हैं।

रे को करीब 33,000 और बेहरा को लगभग 12,000 वोट मिले हैं।

उपचुनाव 15 अक्टूबर को हुआ था। बीजद सांसद हेमेंद्र चंद्र सिंह के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। राजेश्वरी, हेमेंद्र की पत्नी हैं।

कंधमाल लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें हैं, जो कंधमाल, बौद्ध, नयागढ़ और गंजम चार जिलों में फैली हुई हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493