..जब प्रतिभागी के प्रस्ताव पर झेंप गए शाहरुख

imagesमुंबई, 19 अक्टूबर – बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नए डांस रियलिटी शो ‘दिल से नाचें इंडियावाले’ में उस समय झेंप गए, जब एक महिला प्रतिभागी ने उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। प्रतिभागी ने उन्हें बताया कि वह उनकी दीवानी हैं। रूस निवासी प्रतिभागी इलेना ने अहमदाबाद ऑडिशन के दौरान शाहरुख की मौजूदगी वाले पैनल के सामने प्रस्तुति दी।

किंग खान के सामने शादी का प्रस्ताव रखने से पूर्व इलेना ने ‘आ रे प्रीतम प्यारे’ और ‘चिकनी चमेली’ सरीखे गानों पर डांस भी किया।

शो के पैनल ‘एजेंट्स ऑफ हैप्पीनेस’ में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, फराह खान, सोनू सूद और विवान शाह सरीखे कलाकार शामिल हैं। वे सभी इलेना की प्रस्तुति से बहुत प्रभावित हुए।

जब इलेना ने शाहरुख से उनसे शादी करने के लिए कहा तो वहां मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह गया, यहां तक कि शाहरुख भी झेंप गए।

इलेना के इस जवाब में किंग खान ने कहा, “आप सोमवार को क्या कर रही हैं? हम सोमवार को शादी कर सकते हैं!”

जिस पर फराह खान ने चुटकी लेते हुए कहा, “शादी संभव नहीं है, लेकिन रोमांस संभव है। वह आ सकते हैं और आपके साथ डांस कर सकते हैं।”

उसके बाद शाहरुख मंच पर इलेना के पास पहुंचें और दोनों फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के मशहूर गाने ‘आंखों में तेरी अजब सी..’ पर थिरके।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493