ओडिशा : लोकसभा सीटों पर भाजपा, विधानसभा सीटों पर बीजद आगे

भुवनेश्वर, 23 मई (आईएएनएस)। ओडिशा में 21 लोकसभा और 146 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना गुरुवार को जारी है। शुरुआती रुझानों से पता चला कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) विधानसभा सीटों पर आगे है।

इन लोकसभा सीटों में भाजपा के ढेंकानाल से उम्मीदवार रुद्र नारायण पाणि, बलांगीर से उम्मीदवार संगीता सिंहदेव और नबरंगपुर से उम्मीदवार बलभद्र माझी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अपराजिता सारंगी भुवनेश्वर में आगे चल रही हैं।

हालांकि, बीजद की प्रमिला बिसोई, असका लोकसभा सीट पर आगे हैं।

बीजद ने आठ विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाई है जबकि भाजपा 4 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493