भुवनेश्वर, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। विपक्ष ने सदन में किसानों की आत्महत्या पर चर्चा की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने सदन की कार्यवाही अपराह्न् तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
प्रश्न काल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष नरसिंह मिश्रा ने अध्यक्ष को प्रश्न काल और अन्य कामकाज रद्द कर किसानों की आत्महत्या पर पेश प्रस्ताव एक प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति देने की मांग की।
अध्यक्ष ने यह कहते हुए इस मांग को नामंजूर कर दिया कि उन्हें लिखित प्रस्ताव मिला है और वह अभी इस पर विचार कर रहे हैं।
इससे नाराज कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उनकी ओर बढ़े।
इसके बाद सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य अपनी सीटों से खड़े हो गए और उन्होंने विपक्ष के खिलाफ विरोध जताया। इससे हंगामा और बढ़ गया।
dharmpath.com dharmpath