ओडिशा सरकार 4 खदान नीलाम करेगी

भुवनेश्वर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने सोमवार को कहा कि वह दो-तीन दिनों के भीतर राज्य की चार खदानों की ई-नीलामी के लिए अधिसूचना जारी करेगी।

इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने कहा, “हम दो-तीन दिनों के भीतर चार खदानों के लिए नीलामी की अधिसूचना जारी करेंगे। एक बार अधिसूचना जारी हो जाने के बाद बोलीदाताओं को ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि रायगढ़, नुआपाड़ा और मलकानगिरी में स्थित तीन चूना पत्थर और एक मैंगनीज खदान की नीलामी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इन खदानों की आरक्षी कीमत और बोली की कीमत तय कर ली गई है।

राज्य सरकार ने संशोधित खान एवं खनिज विकास व नियमन (एमएमडीआर) अधिनियम, 2015 के तहत सिर्फ एक लौह अयस्क की खान -घोराबुरहानी-सगासाही लौह ब्लॉक ही नीलाम किया है।

एस्सार स्टील ने ई-नीलामी के जरिए पेश किए गए पहले लौह अयस्क ब्लॉक को इस साल मार्च में हासिल कर लिया था। इस नीलामी में एस्सार ने मजबूत दावेदारों टाटा स्टील, जिंदल स्टील और पॉवर लिमिटेड (जेएसपीएल) और जेएसडब्ल्यू को पछाड़ते हुए इसे हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493