ओडिशा : सुरक्षाबलों, नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 मरे

भुवनेश्वर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों तथा नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नाबालिग सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना तुमुदीबांध पुलिस थाने के कुर्तुमगढ़ गांव में शुक्रवार रात घटी।

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने कहा, “सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं, एक नाबालिग तथा दो पुरुषों सहित पांच ग्रामीण मारे गए।”

नाबालिग लड़के की उम्र 13 साल है।

मिश्रा ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान बीच में एक ऑटो रिक्शा के आ जाने से उसमें सवार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। सुरक्षा बल के जवान शुक्रवार रात घटनास्थल पर पहुंचे थे और एक तलाशी अभियान शुरू किया था। लेकिन दुर्भाग्य से यह घटना घट गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा।

इस बीच, ग्रामीणों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493