भुवनेश्वर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने शनिवार को 1,542 करोड़ रुपये मूल्य के चार निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
भुवनेश्वर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने शनिवार को 1,542 करोड़ रुपये मूल्य के चार निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।
मुख्य सचिव जी.सी. पति की अध्यक्षता वाले राज्यस्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण ने चारों प्रस्तावों को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।
ओडिशा औद्योगिक संवर्धन एवं निवेश निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कल्याण मोहंती ने कहा कि प्राधिकरण ने काशवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसने क्योंझर के झूमपुरा में 152.77 करोड़ रुपये निवेश के साथ एक पैलेट संयंत्र लगाने का प्रस्ताव किया है।
यह संयंत्र 188 लोगों को रोजगार मुहैया कराएगा।
प्राधिकरण ने दो कोयला शोधन संयंत्र को भी मंजूरी दी है, जो प्राकृतिक एंटरप्राइजेज द्वारा 104.4 करोड़ रुपये निवेश के साथ तलचर में स्थापित होगा। ये संयंत्र 200 लोगों को रोजगार मुहैया कराएंगे।
मोहंती ने कहा कि बहरीन की मिडाल केबल्स लिमिटेड के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है, जो अंगुल एल्युमिनियम पार्क में 60,000 टन प्रति वर्ष क्षमता वाली एल्युमिनियम कंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी।
इस संयंत्र में 358.9 करोड़ रुपये निवेश होगा और 350 लोगों को रोजगार मिलेगा।
इसके अलावा प्राधिकरण ने इमामी सीमेंट के स्थान परिवर्तन को भी मंजूरी दी है, जिसने कटक में टांगी के पास 401 करोड़ रुपये के निवेश से एक संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया है।
dharmpath.com dharmpath