ओडिशा : 3.5 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त

भुवनेश्वर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के सोनपुर जिले में पुलिस ने 3.5 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं और इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने कहा कि दोनों व्यक्ति सोनपुर से बौध जिले की तरफ जा रहे थे। इनके पास से 2000 के नोट में दो लाख रुपये और 500 के नोट में 1.5 लाख रुपये बरामद किए गए।

पुलिस ने कहा कि नकली नोटों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493