ओणम पर बॉलीवुड ने दी शुभकामनाएं

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, श्रीदेवी जैसे सुप्रसिद्ध फिल्मी सितारों ने ओणम के अवसर पर लोगों के लिए खुशी और समृद्धि की कामना की है। यह त्योहार केरल में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर के जरिए बधाई दी है।

अमिताभ बच्चन : सभी को ओणम की बधाई। यह त्योहार मुख्य रूप से केरल में और मलयाली लोगों द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

हेमा मालिनी : सभी को ओणम की शुभकामनाएं। अच्छा दिन रहे!

श्रीदेवी : सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है यह दिन आपके जीवन में समृद्धि, खुशी और शांति लाए।

बिपाशा बसु : हैप्पी ओणम।

फरहान अख्तर : आप सभी को ओणम की शुभकामनाएं।

मधुर भंडारकर : ओणम के ये रंग और रोशनी आपके घर में खुशी और उल्लास भर दे।

मनोज बाजपेयी : सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

नील नितिन मुकेश : सभी को ओणम की बधाई। रंग आपके जीवन को रोशन करते हैं। भगवान सबका भला करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493