विश्व एथलेटिक्स (रिले) : 4 गुणा 400 में भारतीय महिलाएं दिखाएंगी अपना दम

बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई चैम्पियन भारत की महिला रिले टीम 4 गुणा 400 मीटर स्पर्धा में शनिवार को बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम के ट्रैक पर अपनी किस्मत आजमाएगी।

बीजिंग, 28 अगस्त (आईएएनएस)। एशियाई चैम्पियन भारत की महिला रिले टीम 4 गुणा 400 मीटर स्पर्धा में शनिवार को बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम के ट्रैक पर अपनी किस्मत आजमाएगी।

भारतीय महिलाओं को हीट्स -2 में रखा गया है। इस ग्रुप में यूक्रेन, फ्रांस, अमेरिका, जापान, इटली , बहामास और ब्रिटेन के साथ रखा गया है।

भारतीय महिला टीम में टिंटु लुका, अनु राधवन, एम. पुवम्मा राजू, देबाश्री मजूमदार, मैथ्यू जिशना शामिल हैं।

भारतीय दल ने इस सत्र में 3 मिनट 33.81 सेकेंड का समय निकाला है। वैसे उसका श्रेष्ठ समय 3 मिनट 26.89 सेकेंड रहा है।

भारतीय दल एथेंस ओलम्पिक (2004) के अलावा आज तक किसी भी आयोजन में हीट्स से आगे नहीं बढ़ सका है। एथेंस में भारत फाइनल में सातवें स्थान पर रहा था।

रोम एथलेट्क्सि (1987) में भारतीय दल हीट-1 में आठवें स्थान पर रहा था। इसी तरह टोक्यो (1991) में वह हीट-2 में सातवें, सेविला (1999) में हीट-3 में चौथे, पेरिस सेंट डेनिस (2003) में हीट-1 में पांचवें, ओसाका (2007) मेंहीे-2 में रहते हुए अयोग्य करार, मास्को में हीट-1 में पांचवें स्थान पर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493