ओपेक की बैठक से पहले तेल की कीमतों में गिरावट

न्यूयॉर्क, 20 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) की बैठक से पहले मंगलवार को तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट पर तेल की कीमत 0.78 डॉलर घटकर 65.07 डॉलर प्रति बैरल रही जबकि लंदन आईसीई फ्यूचर्स एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.26 डॉलर घटकर 75.08 डॉलर प्रति बैरल रही।

ओपेक और उसके संबद्ध उत्पादकों की बैठक 22 जून को वियना में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493