लंदन ट्यूब ट्रेन स्टेशन पर विस्फोट, 5 घायल

लंदन, 20 जून (आईएएनएस)। उत्तरी लंदन के ट्यूब ट्रेन स्टेशन पर हुए मामूली विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि तीन को हल्की चोटें आई हैं।

यह स्टेशन मध्य लंदन से लगभग आठ मील की दूरी पर है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना आतंकवाद से संबंधित नहीं है और हम विस्फोट के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि विस्फोट बैटरी शॉर्ट सर्किट से हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें हवा में रबड़ जलने की गंध महसूस हुई और विस्फोट के तुरंत बाद लोग जमीन पर लेट गए।

स्टेशन पर पुलिस, एंबुलेंस, और डॉग स्क्वैड को देखा गया। स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493