ओबामा के कर्मियों के लिए गुड़गांव होटल की सुरक्षा चुस्त

गुड़गांव, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी से सटे यहां स्थित दो पांच सितारा होटलों की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। दोनों होटलों में ओबामा के कर्मचारी ठहरेंगे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दोनों होटल उद्योग विहार इलाके में हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने अईएएनएस से कहा, “विभिन्न रैंकों के 200 से अधिक पुलिसकर्मी प्रत्येक होटल में तैनात किए गए हैं। वर्दी व सादे लिवास में एके 47 व एके 56 से सुसज्जित पुलिसकर्मी व कमांडो दो पारियों में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।”

उन्होंने कहा कि दोनों होटलों में अमेरिकियों के लिए 150 कमरे बुक किए गए हैं।

पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में ओबामा 25 जनवरी को भारत पहुंच रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493