ओबामा, डिकैप्रियो ने जलवायु परिवर्तन से निपटने पर जोर दिया

वाशिंगटन, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और हॉलीवुड अभिनेता लियोनाडरे डिकैप्रियो ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से तत्काल निपटने की जरूरत पर यह कहते हुए जोर दिया है कि ‘समय तेजी से निकल रहा है।’

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, दोनों हस्तियों ने साउथ लॉन फेस्टिवल के दौरान सोमवार को कहा कि अमेरिकियों को नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में जलवायु मुद्दे को भी विचार के लिए शामिल करना चाहिए। यह त्योहार व्हाइट हाउस द्वारा नवीन विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था।

फिल्म ‘द रेवेनेंट’ के आस्कर विजेता अभिनेता ने ओबामा से बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस में पर्यावरण सक्रियता की बात कही। उन्होंने राजनेताओं का संदर्भ देते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को जलवायु परिवर्तन से निपटने के उपायों के सही में होने को लेकर संदेह है।

डिकैप्रियो ने कहा, “यदि आप जलवायु परिवर्तन में विश्वास नहीं करते, तो आप विज्ञान और तथ्यों में विश्वास नहीं रखते। इसलिए मेरी विनम्र राय में आपको सार्वजनिक पद संभालने की जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए। “

हालांकि, अभिनेता ने ट्रंप का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने नवम्बर में होने वाले चुनावों में पर्यावरण के मुद्दे की मतदाताओं द्वारा अनदेखी पर चिंता जताई। सर्वे से पता चला है कि सिर्फ दो प्रतिशत मतदाता ही पर्यावरण के मुद्दे को प्राथमिकता दे रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493