उन्होंने यह भी कहा कि हमलों के पीछे किसका हाथ है, इस बारे में कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।
ओबामा ने पेरिस में हुए हमलों को ‘निर्दोष नागरिकों के मन में आतंक पैदा करने का प्रयास’ करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, फ्रांस की सरकार को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अमेरिकी अधिकारी अपने फ्रांसिसी समकक्षों के संपर्क में हैं।
अमेरिकी रक्षा कायालय पेंटागन की ओर से जारी बयान के अनुसार, देश के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर पेरिस की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि हमलों में अमेरिकी रक्षा विभाग के किसी भी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
dharmpath.com dharmpath