ओबामा, मर्केल ने शरणार्थी संकट पर चर्चा की

वाशिंगटन, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने फोन पर शरणार्थी संकट पर यूरोपीय रुख के बारे में चर्चा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को इस पर सहमति बनी कि सीरिया को संकट से उबारने के लिए लंदन में होने वाला दानदाताओं का सम्मेलन सीरियाई मानवाधिकार संकट के समाधान की दिशा में एक वैश्विक प्रयास को एक अवसर प्रदान करता है।

ओबामा ने मर्केल से दुनियाभर के शरणार्थियों को लेकर नई जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए एक अन्य शिखर सम्मेलन आयोजित करने की अपनी योजना पर भी चर्चा की, जो सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने की योजना है।

ओबामा और मर्केल ने युद्ध के कारण प्रभावित होने वाले लाखों लोगों की हिफाजत में मदद करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

ओबामा और मर्केल ने यूक्रेन संकट को लेकर भी सभी पक्षों से मिंस्क समझौते के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया।

उन्होंने यूरोप और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध को मजबूती देने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493