दिल्ली में चौथा कार फ्री-डे

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार को चौथा कार फ्री-डे है। दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए हर माह की 22 तारीख को कार फ्री-डे मनाने का फैसला लिया है।

कार फ्री-डे विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन से छात्रसाल स्टेडियम की लालबत्ती तक रखा गया।

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा, “अगला कार फ्री-डे दक्षिणी दिल्ली में होगा। हम शहर में ऐसी कोशिशों के जरिए प्रदूषण के स्तर को कम करने की हर कोशिश कर रहे हैं।”

इस क्रम में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विवि के विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ मिलकर एक साइकिल रैली की अगुवाई की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493