ओबामा रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा यहां रविवार सुबह 10 बजे पहुंचेंगे।

बिजली मंत्री पीयूष गोयल उनके मिनिस्टर-इन-वेटिंग होंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा, “राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को हम हमारे संबंधों की मजबूती के रूप में देखते हैं।”

उल्लेखनीय है कि ओबामा भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे ताजमहल का दीदार करने आगरा भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी में 25 जनवरी को एक प्रीतिभोज के बाद भारत तथा अमेरिका के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।

इसी दिन शाम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ओबामा के सम्मान में एक प्रीतिभोज की मेजबानी करेंगे।

अगले दिन यानी 26 जनवरी को ओबामा गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे, जबकि 27 जनवरी को ताजमहल के दीदार के लिए उनका आगरा जाने का कार्यक्रम है।

अकबरूद्दीन ने कहा, “बीते चार महीनों में हमारे बीच चार वार्ताएं हुई हैं। सितंबर 2014 में प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे से हमारे संबंधों में नवशक्ति का संचार होगा।”

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय व अमेरिकी वार्ताकार परमाणु दायित्व मुद्दों पर सहयोगी तरीके से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वर्तमान में वार्ता लंदन में हो रही है। यह तीसरी बार है, जब संपर्क समूह बीते चार महीनों बाद बैठक कर रहे हैं। इससे पहले बैठक विएना में हुई है।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493