नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकारी की नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए क्रीमी लेयर की उच्चतम सीमा बढ़ाकर आठ लाख रुपये सालाना कर दी। पहले यह सीमा छह लाख थी।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को इसकी घोषणा की।
इस घोषणा के बाद ओबीसी श्रेणी के सालाना आठ लाख रुपये तक की आय वाले अभ्यर्थी आरक्षण लाभ ले पाएंगे। इससे पहले जिनकी आय छह लाख होती थी, उन्हें यह लाभ मिलता था। अब इसका दायरा बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath