ओब्लाक से सस्ते गोलकीपर हैं एलिसन : क्लोप

लिवरपूल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब लिवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप का कहना है कि ब्राजीलियाई गोलकीपर एलिसन फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के जान ओब्लाक से सस्ते गोलकीपर हैं।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा विश्व कप में ब्राजील का प्रतिनिधित्व करने वाले एलिसन का नाम लिवरपूल से जोड़ा जा रहा है।

क्लोप ने कहा, “हर कोई सोचता है कि इसमें काफी पैसा लगेगा। यह अधिक राशि है लेकिन उन्हें राशि की वजह से छोड़ा नहीं जा सकता। हमारे काम का यह सबसे अच्छा हिस्सा है कि हम बेहतरीन खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की कोशिश करते हैं।”

कोच क्लोप ने कहा, “हमें इस बारे में नहीं पता कि एलिसन हमारे लिए उपलब्ध हैं या नहीं, लेकिन एक पल में हमें एहसास हुआ कि उनके साथ करार किया जा सकता है और उसी पल में हमने उनके साथ करार की पेशकश करने का फैसला लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493