नाइजीरिया के गोलकीपर इकेमे ने संन्यास लिया

लंदन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। नाइजीरिया एवं वाल्वरहेम्प्टन वांडर्स क्लब के गोलकीपर कार्ल इकेमे ने फुटबाल से संन्यास लेने की शुक्रवार को घोषणा कर दी। वह ल्यूकेमिया से पीड़ित हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 32 साल के इकेमे ने वाल्वरहेम्प्टन वांडर्स क्लब के लिए करीब 200 से अधिक मैच खेले हैं। उन्होंने संन्यास लेने का फैसला मेडिकल विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद लिया है। गोलकीपर ने टीम साथियों को भी फैसले से अवगत करा दिया है।

वाल्वरहेम्प्टन वांडर्स क्लब के चेयरमैन जेफ शी ने गोलकीपर की तारीफ करते हुए कहा, “कार्ल हमारी नजरों में सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि वह हमारे भाई और हमारे परिवार का भी एक अहम हिस्सा हैं।”

इकेमे 14 साल की उम्र में वाल्वरहेम्प्टन वांडर्स क्लब से जुड़े थे। वाल्वरहेम्प्टन वांडर्स ने पिछले सीजन में चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। वह रूस में हुए फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने वाली नाइजीरियाई टीम का हिस्सा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493