तिरूवनंतपुरम, 20 नवंबर (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी पर बनाए गए 155 कार्टूनों वाला एप सोमवार को लॉन्च होगा। एप के निर्माता ने यह जानकारी दी है।
कार्टून का शीर्षक ‘अतिवेकम बहुदूरम’ (फास्ट एंड फॉरवर्ड) है, जो चांडी सरकार की तर्ज पर है।
कार्टून एक पुस्तक में संग्रहित होगा, जिसे 10 रुपये में एक एप के रूप में भी डाउनलोड किया जा सकता है।
स्वतंत्र कार्टूनिस्ट हरिकुमार ने आईएएनएस से कहा कि पुस्तक में चांडी को मुख्य पात्र के रूप में रखा गया है।
हरिकुमार (50) ने कहा, “सभी कार्टूनों की पृष्ठभूमि में एक थीम है। इसमें चांडी द्वारा चलाए गए विकास कार्यक्रमों के साथ-साथ उनकी सरकार के घोटाले भी वर्णित हैं।”
चांडी ने मई 2011 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली थी।
कोच्चि का वाल्मीकि डॉट कॉम हाल में शुरू किया गया एक वर्चुअल प्रकाशन घर है, जो पहली बार कार्टून व एप को अपने प्लेटफॉर्म पर ला रहा है।
वाल्मीकि डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक कुरुविला चाको ने आईएएनएस से कहा कि इस साल जुलाई में कंपनी की शुरुआत हुई थी, तब से लेकर अबतक इसकी 200 कृतियां जारी हो चुकी हैं।
चाको ने कहा, “कोई भी व्यक्ति वाल्मीकि एप को एंड्रॉयड फोन पर प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकता है। उसके बाद वह 10 रुपये अदा कर ऑनलाइन पुस्तक पा सकता है।”
पूर्व मंत्री वी.सी.कबीर द्वारा संकलित 156 पन्नों की पुस्तक को साहयिथी प्रकाशन प्रकाशित कर रहा है, जिसकी कीमत 125 रुपये होगी।
dharmpath.com dharmpath