बारामूला में शहीद हुए सैनिक नितिन यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए शिवपाल ने ओमपुरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें गद्दार बताया और कहा कि केंद्र सरकार को ओमपुरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
एक टीवी शो में ओमपुरी ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार वैध वीजे पर भारत आते हैं। उन्होंने जवानों के शहीद होने पर बहस के दौरान कहा था कि किसने कहा था जवान से कि सेना में भर्ती हो और बंदूक उठा लो।
शिवपाल शहीद के परिवार से मिले और सरकार की तरफ से हर संभव सहायता किए जाने का भरोसा भी दिया।
dharmpath.com dharmpath