ओम पुरी के निधन से मनोरंजन जगत को अपूणीय क्षति : शिवराज

भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे मनोरंजन जगत के लिए अपूणीय क्षति बताया है।

भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे मनोरंजन जगत के लिए अपूणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने पुरी के निधन पर ट्वीट कर अपना शोक जताया। उन्होंने कहा, “महान अभिनेता ओम पुरी का निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति है। सर्वशक्तिमान ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने लिखा है, “बॉलीवुड सिनेमा को अद्वितीय अभिनय से समृद्ध करने वाले अभिनेता ओम पुरी ने हलीवुड, ब्रिटिश और पाकिस्तानी फिल्मों में भी बेमिसाल अदाकारी की।”

राज्य के जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ओमपुरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “उन्होंने व्यवसायिक फिल्मों से लेकर गंभीर और कला फिल्मों में बेहतरीन भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता के रूप में पहचान बनाई। इसी कारण वे लोकप्रिय भी हुए। गत कुछ वर्ष से उन्होंने हास्य भूमिकाएं भी निभाईं। एक आम हिन्दुस्तानी के चरित्र के रूप में भी अनेक फिल्मों में नजर आए।”

राज्य के संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पटवा ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओम पुरी ने सार्थक फिल्मों में असरदार अभिनय से विशेष पहचान बनाई। ओम पुरी कला मंच पर अपने बेहतरीन अभिनय के कारण लोकप्रिय हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493