ओम साईं राम की भक्ति में लीन हुए विनय आनंद (फोटो सहित)

पटना, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भोजपुरी एवं हिंदी फिल्म अभिनेता विनय आनंद इन दिनों ओम साईं राम की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने अपनी आवाज में ‘ओम साईं राम’ के लिए एक गाना गाया है और इन दिनों उसे प्रमोट भी कर रहे हैं।

विनय आनंद द्वारा गाए इस गाने को फ्लाइंग हॉर्सेज म्यूजिक इंटरटेंमेंट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

‘ओम साईं राम’ गीत की गीतकार और संगीतकार कामिनी खन्ना है। इस गाने का निर्माण खुद विनय आनंद ने ही किया है जबकि इसे 7ए जे वर्ल्ड इंटरटेंमेंट ने प्रस्तुत किया है। इसके पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

विनय आंनद को इस गाने से काफी उम्मीदें हैं। इस गाने को लेकर उन्होंने आईएएनएस से कहते हैं, “कामिनी खन्ना ने एक बेहतरीन गीत और संगीत बनाया है। यही वजह है कि ओम साईं राम नाम की धुन सीधे दिल में उतर जाती है।”

उन्होंने कहा, “मुझे इस गाने को गाकर अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। इस वजह से मैं कह सकता हूं कि यह श्रोताओं को भी खूब पसंद आने वाला है। ओम साईं नाथ को लेकर अभी तक बहुत सारे गाने बने हैं, परंतु यह गीत उन सब से अलग और बिल्कुल नया है। इसकी धुन किसी के भी दिल के छुने वाली है। मुझे लगता है कि ओम साईं नाथ के लिए मेरी यह पेशकश शानदार है, जो उनके आशीर्वाद के बिना असंभव है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493