छग : कांग्रेस के 3 विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने तीन कांग्रेस विधायकों -अमित जोगी (मरवाही), सियाराम कौशिक (बिल्हा) और आर.के. राय (गुंडरदेही)- की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।

इसके जवाब में मंगलवार को विधायक अमित जोगी ने कहा, “बाबाजी! चुनाव कल है और आप आज दल-बदल की बात कर रहे हैं। सदस्यता खत्म करने की चिट्ठी एक-दो वर्ष पूर्व लिखी जानी चाहिए थी। चुनाव के चार महीने पहले वह भी आखरी सत्र में चिट्ठी लिखना केवल स्वयं की विफलता की खीझ उतारना है और कुछ नहीं।”

जोगी ने कहा, “दरअसल यह कांग्रेस पार्टी का चुनाव पूर्व नर्वसनेस है। 50 पन्ने की चिट्ठी खीझ और बौखलाहट को दर्शाती है। पिछले दो वर्षो से कांग्रेस ने भाजपा के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किया, तीनों विधायकों को रोकने का, लेकिन वे पूरी तरह असफल रहे। जनहित के हर मुद्दे को हम तीनों विधायकों ने जमकर उठाया। हमने सीडी की बात की और कांग्रेस केवल तीन वर्षो से सीडी बजा रही है।”

उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को इन तीनों विधायक की गतिविधि पार्टी विरोधी बताते हुए संपूर्ण दस्तावेज सौंप दिए हैं। इस मामले में अब विधानसभा अध्यक्ष को निर्णय लेना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493