ओरलैंडो नाइटक्लब में हमलावर के अलावा मृतकों की संख्या 49

ओरलैंडो, 13 जून (आईएएनएस)। ओरलैंडो पुलिस ने सोमवार को कहा कि ओरलैंडो शहर के एक समलैंगिक नाइट क्लब में रविवार को हुए हत्याकांड में 49 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। साथ ही इस जघन्य हमले को अंजाम देने वाला हमलावर भी मारा गया है।

पुलिस विभाग ने अपने ट्विटर खाते में लिखा, “पीड़ितों की आधिकारिक संख्या : गोलीबारी का शिकार हुए 49 पीड़ित और एक संदिग्ध। कुल 50।”

अफगान मूल के अमेरिकी नागरिक हमलावर उमर मतीन को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया। अधिकारियों के मुताबिक, घटना को ‘एक घरेलू आतंकवादी घटना’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने मतीन को ‘अमेरिका में खिलाफत का एक सिपाही’ बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493