श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे वार्नर : स्मिथ

सेंट किट्स, 13 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सोमवार को कहा कि टीम के उप-कप्तान डेविड वार्नर जुलाई के अंत में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से पहले ठीक हो जाएंगे।

वार्नर को वेस्टइंडीज में जारी त्रिकोणीय श्रृंखला में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्मिथ के हवाले से लिखा, “वह इस त्रिकोणीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, लेकिन मेरे लिए जरूरी है कि वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले ठीक हो जाएं।”

उन्होंने कहा, “टेस्ट श्रृंखला छह सप्ताह के बाद है। स्वास्थय टीम के साथ वार्नर भी इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वह टेस्ट मैच से पहले ठीक हो जाएंगे।”

स्मिथ ने कहा कि वार्नर का जाना टीम के लिए बड़ी हानि है। वार्नर ने शनिवार को हुए मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था।

स्मिथ ने कहा, “वार्नर जैसे खिलाड़ी को खो देना काफी मुश्किल है। वह अपने करियर की सर्वेश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उनका जाना टीम के लिए बड़ी हानि है। कई मुश्किल पिचों पर उन्होंने शीर्ष क्रम में शानदार प्रदर्शन किया है।”

वहीं, वार्नर ने कहा कि दौरान वह अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे

वार्नर ने एक बयान में कहा, “मैं जिस तरह की फॉर्म में हैं उसको देखते हुए टीम के बाहर होना अच्छा नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “लेकिन इससे मुझे आराम करने का समय मिलेगा और में अपने परिवार के साथ समय बिता पाऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493