ओरा को पूर्व प्रेमी की डेटिंग से ईष्र्या नहीं

लॉस एंजेलिस, 3 जुलाई (आईएएनएस)। गायिका रीटा ओरा के पूर्व गायक प्रेमी केल्विन हैरिस इस वक्त पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे हैं, लेकिन रीटा को इससे कतई जलन नहीं होती।

रीटा कहती हैं कि वह हैरिस (31) के किसी और के पास जाने से फिक्रमंद नहीं हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ओरा (24) ने समाचारपत्र ‘ईवनिंग स्टैंडर्ड’ को बताया, “मैं लड़कियों से दोस्ती रखने वाली लड़की हूं। मैं अपने भीतर जलन का भाव नहीं लाने वाली।”

ओरा ने पूर्व में बताया था कि उन दोनों के संयुक्त गीत ‘आई विल नेवर लेट यू डाउन’ की रिलीज के बाद उन दोनों के बीच चीजें ‘उलझ’ गईं।

उन्होंने कहा, “मेरे उनसे अलग होने की एक वजह है..मैं अपने रिश्ते में एक ऐसे मोड़ पर थी, जहां मुझे लगा कि वह गलत नहीं कर सकता। मैंने सोचा कि वह मेरी ताकत हैं और मुझे कभी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे..लेकिन उसके बाद ‘आई विल नेवर लेट यू डाउन’ आई और सब उलझना शुरू हो गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493