तालिबान हमले में 30 अफगान पुलिस कर्मियों की मौत

काबुल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत वर्दक में तालिबान के लड़ाकों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में 30 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

टोलो न्यूज की रपट के मुताबिक, प्रांतीय समिति के प्रमुख ने कहा, “मुठभेड़ गुरुवार तड़के हुई। तालिबान आतंकवादियों ने प्रांत की राजधानी मैदान शार को जालरिस जिले के मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित 12 सुरक्षा चौकियों को अपने कब्जे में ले लिया।”

रपट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा, “जालरिस के जिला मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क को गुरुवार सुबह बंद कर दिया गया। सेना के जवानों के सुदृढ़ीकरण के लिए शुक्रवार सुबह जिला केंद्र पर हेलीकॉप्टर तैनात किए गए, ताकि आतंकवादियों को और आगे न बढ़ने दिया जाए।”

टोलो न्यूज की रपट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रांतीय समिति के सदस्यों ने कहा कि हथियारबंद हमलावरों ने सरकारी इमारतों और जिले के गवर्नर की इमारत के अलावा लगभग पूरे जिले पर अपना कब्जा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि हथियारबंद हमलावरों द्वारा अभी तक 30 पुलिसकर्मियों की हत्या की जा चुकी है। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हिंसक मुठभेड़ अभी भी जारी है।

समिति के सदस्यों के मुताबिक वर्दक प्रांत के चाक जिले में स्थित 50 फीसदी सीमा चौकियों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493