मुंबई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 146.99 अंकों की मजबूती के साथ 28,092.79 पर और निफ्टी 40.00 अंकों की बढ़त के साथ 8,484.90 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.32 अंकों की बढ़त के साथ 27,973.12 पर खुला और 146.99 अंकों या 0.53 फीसदी मजबूती के साथ 28,092.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,135.43 के ऊपरी और 27,897.45 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.80 अंकों की कमजोरी के साथ 8,440.10 पर खुला और 40.00 अंकों या 0.47 फीसदी की मजबूती के साथ 8,484.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,497.75 के ऊपरी और 8,424.15 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा। मिडकैप 1.84 अंकों की कमजोरी के साथ 10,870.00 पर और स्मॉलकैप 3.59 अंकों की मजबूती के साथ 11,303.58 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में मजबूती दर्ज की गई, जिनमें बैंकिंग (0.76 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.57 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.46 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.41 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक मजबूती रही।
बीएसई के चार सेक्टरों धातु (1.48 फीसदी), रियल्टी (0.54 फीसदी), वाहन (0.39 फीसदी) और तेल गैस (0.27 फीसदी) में गिरावट रही।
dharmpath.com dharmpath