लंदन, 25 जून (आईएएनएस)। गायिका रीटा ओरा ने अपनी मां वेरा और पिता बेसनिक को उपहार में मकान दिया है। ओरा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि काम की वजह से वह एक स्थान पर ज्यादा दिन नहीं टिकती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 24 वर्षीया ओरा ने कहा कि उन्होंने अपने उत्तरी लंदन वाले मकान की चाबियां अपने माता-पिता को सौंपने का फैसला किया, क्योंकि उनके पास उस मकान में रहने के लिए वक्त नहीं है। ओरा के इस बंगले की कीमत 13 लाख पाउंड है, जिसमें छह कमरे हैं।
ओरा ने एक रेडियो चैनल को बताया, “मुझे लगता है कि मैंने वह मकान अपने माता-पिता को सौंपकर अच्छा किया। मुझसे ज्यादा उन्हें इसकी जरूरत है। मैं तो एक स्थान पर टिकती नहीं हूं। अब कम से कम मेरे माता-पिता वहां रहेंगे।”
dharmpath.com dharmpath