बीजिंग, 25 जून (आईएएनएस)। चीन के शिंतई शहर में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 26 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस एस31 राजमार्ग से गुजरते हुए एक खंभे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस शंघाई से बीजिंग जा रही थी।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।
पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath