ओलंम्पिक को लेकर फैसला सानिया ही करेंगी : बोपन्ना

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने कहा है कि रियो ओलम्पिक के मिश्रित युगल मुकाबलों में सानिया मिर्जा उनके साथ खेलेंगी या फिर लिएंडर पेस के साथ , इसका फैसला सानिया को ही करना है।

इस साल अब तक दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं सानिया ने लंदन ओलंम्पिक में पेस के साथ खेली थीं और दोनों क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।

बोपन्ना ने कहा, “जहां तक मिश्रित युगल की बात है तो यह निर्णय सानिया ही करेंगी। वह दुनिया की नम्बर-1 खिलाड़ी हैं और अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में हैं। ऐसे में वही फैसला करेंगी कि उन्हें मेरे साथ खेलना है या फिर लंदन की तरह पेस के साथ।”

जहां तक युगल की बात है तो इसके लिए पेस और बोपन्ना ही कोर्ट पर उतरेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि महेश भूपति इन दिनों सर्किट में सक्रिय नहीं हैं। वह इन दिनों अपने व्यवसाय में सक्रिय हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493