ओलम्पिक के लिए ट्विटर ने ‘मोमेंट्स’ फीचर में किया बदलाव

न्यूयार्क, 3 अगस्त (आईएएनएस)। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने ब्राजील की मेजबानी में शुक्रवार से शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक-2016 के लिए अपने ‘मोमेंट्स’ फीचर में बदलाव की घोषणा की।

ट्विटर द्वारा बुधवार को कई गई बदलाव की घोषणा के मुताबिक, अब ओलम्पिक से जुड़े सभी ट्वीट एक सप्ताह तक वेबसाइट पर कायम रहेंगे।

इससे पहले किए गए ट्वीट केवल एक घंटे या अधिक से अधिक कुछ दिनों तक उपयोगकर्ता की साइट पर रहते थे।

वेबसाइट ‘टेकक्रंच डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर में हुए बदलाव से आप उन चीजों को देखने में भी सक्षम होंगे, जिन्हें आप ट्विटर को इस्तेमाल न करने के दौरान देख नहीं पाए।

इसके साथ ओलम्पिक टीमों के लिए 207 इमोजी भी बनाए गए हैं, जो ट्वीट के दौरान सक्रिय रहेंगे और इन्हें हैशटैग के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन इमोजीस को इस्तेमाल करने के लिए उपयोगकर्ता को अपने पसंददी देश का तीन अक्षर वाला कोड हैशटैग करना होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हैशटैग इंग्लिश, फ्रेंच, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषा में उपलब्ध रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493