मान के खिलाफ अभूतपूर्व दुर्भावनापूर्ण अभियान : आप

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि कथित रूप से संसद की सुरक्षा का उल्लंघन करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने आप सांसद भगवंत मान के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान शुरू कर दिया है।

आप के नेता आशीष खेतान ने कहा, “विशेष रूप से भाजपा के सांसद सहित सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद मान को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। यह हमारे सांसद के खिलाफ अभूतपूर्व दुर्भावनापूर्ण अभियान है।”

खेतान ने कहा, “मान ने कोई गंभीर अपराध नहीं किया है जिसके लिए संसदीय समिति जांच में इतना समय ले रही है। उन्होंने अपने किए के लिए संसद से उसी दिन माफी मांग ली थी। मामला वहीं खत्म हो जाना चाहिए था।”

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को मान के विवादित वीडियो की जांच के लिए गठित नौ सदस्यीय समिति को इसकी जांच के लिए दो हफ्ते का समय और बढ़ा दिया। मान पर आरोप लगा है कि इस वीडियो से कथित रूप से संसद की सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है।

खेतान ने कहा कि भाजपा मान की आवाज दबाना चाहती है क्योंकि उन्होंने संसद में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं।

आप नेता ने कहा, “यह शर्मनाक है कि संसद में दलित उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, महंगाई पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। सारा ध्यान भटककर हमारे सांसद पर है।”

21 जुलाई को मान ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें संसद में दाखिल होने से लेकर उसके अंदर की कार्रवाई को दिखाया गया था। इसके बाद आरोप लगा कि इससे कथित रूप से संसद की सुरक्षा का उल्लंघन हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493