न्यूयार्क, 2 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के ओलम्पिक चैम्पियन मुक्केबाज होवार्ड डेविस जूनियर का फेफड़ों के कैंसर के कारण 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। होवार्ड के भाई केनी इसकी पुष्टि की है।
डेविस ने मोंट्रियल ओलम्पिक-1976 में लाइटवेट श्रेणी का स्वर्ण पदक हासिल किया था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे होवार्ड का बुधवार को निधन हुआ, हालांकि उनके भाई केनी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। केनी ने अपने भाई को एक अच्छा भाई और पति बताया।
डेविस की शानदार मुक्केबाज शैली के कारण उनकी तुलना महान मुक्केबाज मुहम्मद अली से की जाती रही है।
ओलम्पिक में भाग लेने से एक दिन पहले ही उन्हें अपनी मां की मृत्यु का पता चला था। वह मोंट्रियल में काफी सफल भी रहे थे।
डेविस ने कभी भी धुम्रपान नहीं किया था। उन्होंने अपनी इस बीमारी पर न्यूयॉर्क पोस्ट से अगस्त में कहा था, “मैंने कभी भी यह सवाल नहीं पूछा कि मैं ही क्यों? भगवान ने किसी कारण से ही मुझे इस बिमारी के लिए चुना है और मैं उसका पता लगाना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath