ओलम्पिक चैम्पियन हेलन को पीडब्ल्यूएल-3 का बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओलम्पिक चैम्पियन व विश्व विजेता महिला पहलवान हेलन मारोलिस को प्रो-रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के तीसरे सीजन की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार है।

हेलन ने हाल ही में पीडब्ल्यूएल सीजन-3 के फैशन शो में रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। पीडब्ल्यूएल के तीसरे सीजन का आयोजन अगले साल नौ जनवरी से होगा।

ग्रीको-अमेरिकी कुश्ती पहलवान हेलन को डांस अच्छा लगता है और वह दो नृत्य शैलियों का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा, “कुश्ती के मैदान पर पीडब्ल्यूएल की ओर से आयोजित हुआ फैशन शो सबसे अच्छा विचार है। कुश्ती इतनी मजेदार भी हो सकती है।”

इस लीग का हिस्सा होने के बारे में हेलन ने कहा, “मैं इस लीग का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। विश्व भर में यह काफी लोकप्रिय है और यह खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए सही मंच प्रदान करती है। मैं सीजन-3 की शुरुआत का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493