ओलम्पिक तैराकी चैम्पियन पार्क पर प्रतिबंध

जेनेवा, 24 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के स्टार तैराक पार्क ताए ह्वान पर डोप टेस्ट में नाकाम होने के कारण 18 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है।

तैराकी की विवा संस्था-फिना ने ओलम्पिक में स्वर्ण जीत चुके पार्क को बीते साल हुए डोप टेस्ट में नाकाम होने का दोषी पाया।

फिना ने सोमवार को पार्क के खिलाफ प्रतिबंध की घोषणा की। पार्क पर लगा प्रतिबंध 2 मार्च, 2016 तक लागू रहेगा। इस कारण पार्क रूस के शहर कजान में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में नहीं खेल सकेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पार्क को हालांकि अगले साल अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने का मौका मिल जाएगा।

पार्क को प्रतिबंधित पदार्थ एनाबोलिक स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाया गया है। बीते साल आयोजित एशियाई खेलों से पहले तीन सितम्बर को आउट ऑफ कम्पटीशन में पार्क नाकाम रहे थे।

फिना ने कहा है कि तीन सितम्बर के बाद से पार्क ने जितने भी पदक और पुरस्कार जीते हैं, वे वापस लिए जा रहे हैं। नतीजतन पार्क को 2014 एशियाई खेलों में जीते गए तीन व्यक्तिगत पदक और तीन रिले पदक वापस करने होंगे।

पार्क ने बीजिंग ओलम्पिक में 400 मीटर फ्रीस्टाइल का स्वर्ण जीता था। लंदन ओलम्पिक में पार्क ने 400 व 200 मीटर स्पर्धाओं में रजत जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493