मुंबई में खुला फोरम आयोजित करेगी ‘हंटर’ की टीम

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। एक यौन आसक्त व्यक्ति पर आधारित फिल्म ‘हंटर’ को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के निर्माता यहां मंगलवार को फिल्म पर चर्चा के लिए एक मंच उपलब्ध कराने के लिए एक खुले फोरम का आयोजन कर रहे हैं।

फैंटम फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘हंटर’ की टीम इस चर्चा के बाद अंधेरी पश्चिम में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग भी करेगी।

इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम, निर्माता विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी और मुख्य अभिनेता गुलशन देवैह और अभिनेत्री राधिका आप्टे भी मौजूद रहेंगी।

इस फोरम में लोग फिल्म के हर पहलू पर चर्चा कर सकते हैं और अपना नजरिया भी रख सकते हैं। कलाकार फिल्म से जुड़े सभी सवालों के जवाब देंगे।

‘हंटर’ 20 मार्च को सिनेमाघरों में उतरी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493