ओलम्पिक : तैराकी, बास्केटबाल व एथलेटिक्स के टिकटों की बिक्री शुरू

रियो डी जेनेरियो, 19 मई (आईएएनएस)। इसी साल अगस्त में यहां होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए बास्केटबाल, तैराकी और एथलेटिक्स के टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। ओलम्पिक खेल के आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दर्शक रियो 2016 की आधिकारिक बेवसाइट से गुरुवार को रात 12 बजे से इन प्रतियोगिताओं के टिकट खरीद सकेंगे। इनमें फाइनल मुकाबलों के टिकट शामिल हैं।

बास्केटबाल के लिए टिकट की कीमत 14 डालर, एथलेटिक्स के लिए 29 डालर और तैराकी के लिए 46 डालर रखी गई है।

रियो ओलम्पिक 2016 का आयोजन पांच अगस्त से 21 अगस्त तक किया जाएगा। पैरालम्पिक खेल का आयोजन सात सितंबर से 18 सितंबर तक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493