ओलम्पिक में जगह बनाने पर भारतीय तीरंदाजों की निगाह

कोपेनहेगेन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। डेनमार्क की राजधानी में जारी विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही भारतीय रिकर्व पुरुष तीरंदाजी टीम ने कहा है कि उनका लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के जरिए रियो ओलम्पिक-2016 में जगह पक्की करना है।

भारतीय रिकर्व टीम में राहुल बनर्जी, जयंत तालुकदार और मंगल शाम्पिया शामिल हैं।

विश्व तीरंदाजी महासंघ (डब्ल्यूएएफ) की आधिकारिक वेबसाइट पर शाम्पियां के हवाले से कहा गया है, “टीम में शामिल हर किसी को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर गर्व है, लेकिन यहां बात बिल्कुल अलग हो जाती है।”

शाम्पियां ने कहा, “हमारी निगाह सिर्फ विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतना ही नहीं, बल्कि रियो ओलम्पिक-2016 के लिए क्वालीफाई करना भी है, जो हमारा सर्वोच्च लक्ष्य भी है।”

तालुकदार ने कहा, “यह शानदार है, हमने विश्व चैम्पियनशिप के लिए कठिन तैयारी की है। इसलिए हम अपनी तैयारियों का पूरा लभा उठाने के लिए जो कुछ कर सकते हैं करेंगे।”

तीनों खिलाड़ी एकदूसरे को दो दशकों से जानते हैं, लेकिन एक टीम के तौर उन्होंने 2007 से साथ-साथ खेलना शुरू किया।

साथ खेलते हुए पहले ही वर्ष भारतीय टीम ने चीन के शियान में हुए एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद से तीनों तीरंदाजों की टीम लगातार शानदार प्रदर्शन करती आई है।

बनर्जी और तुलकदार लंदन ओलम्पिक-2012 में खेल भी चुके हैं, हालांकि वहां उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

बनर्जी ने कहा, “हमें पता है कि सभी हमसे पदक जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। एक टीम के तौर पर हम इस समय शानदार फॉर्म में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493