नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक मोटरसाइकिल के खराब साइलेंसर से निकली तेज आवाज के कारण सोमवार को लोगों में डर फैल गया, जहां पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में हुए आतंकवादी हमले के बाद रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य दिल्ली के रफी मार्ग इलाके में सेना भवन के नजदीक तेज आवाज से लोगों में डर फैल गया। यह आवाज गोलीबारी जैसी लग रही थी।
अपर पुलिस उपायुक्त जतिन नरवाल ने आईएएनएस को बताया, “शुरुआत में हमें लगा कि सेना भवन के नजदीक गोलीबारी हो रही है। हमने फौरन एक टीम वहां भेजी, जिसने हमें बताया कि वह तेज आवाज मोटरसाइकिल के साइलेंसर में विस्फोट के कारण आई थी।”
dharmpath.com dharmpath