नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। सच्ची घटनाओं पर आधारित अमेरिकी 3डी फिल्म ‘एवरेस्ट’ भारत में सितंबर में रिलीज होगी।
इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है, “इस सितंबर सिनेप्रेमियों को उस एक पर्वतारोही समूह की मुसीबतों भरी यात्रा का अनुभव करने को मिलेगा, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने के लिए सफर शुरू किया।”
बाल्टसर कोरमकुर निर्देशित ‘एवरेस्ट’ में जैसन क्लार्क, जॉश ब्रोलिन, जॉन हॉक्स, केरा नाइटली और जैक गिलेनहाल हैं। यह 1996 की माउंट एवरेस्ट आपदा की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
फिल्म को नेपाल, रोम और ब्रिटेन में फिल्माया गया है। यह स्कॉट फिशर (गिलेनहाल) और रॉब हाल (क्लार्क) की अगुवाई वाले दो पर्वतारोही समूहों के सामने आई चुनौतियों के ताने-बाने को दर्शाती फिल्म है।
dharmpath.com dharmpath